उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगापाड़ा में आयुष्मान भारत कार्ड हेतु विशेष कैंप आयोजित
उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगापाड़ा में तिथि भोज सह जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यालय परिसर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिससे बच्चों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विद्यालय द्वारा सीएससी जिला प्रबंधक संतोषीला हेम्ब्रम से समन्वय स्थापित कर त्वरित रूप से शिविर लगाया गया। उनके मार्गदर्शन में 60 से 70 विद्यार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड निःशुल्क बनाया गया। शिविर की सुव्यवस्थित व्यवस्था और त्वरित सेवा से विद्यालय परिवार व अभिभावक काफी प्रभावित नजर आए। कार्यक्रम को और भी यादगार बनाते हुए विद्यालय में छह विद्यार्थियों का जन्मोत्सव केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।










