इलाज के लिए सांसद ने राहम के पीड़ित परिवार को किया आर्थिक सहायता
टंडवा। प्रखंड अंतर्गत राहम गांव निवासी संतोष पांडेय की पत्नी का इलाज रांची में चल रहा है। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति की जानकारी मिलने पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।
सांसद द्वारा यह सहायता राशि टंडवा के भाजयुमो जिला महामंत्री विकास मालाकार के माध्यम से पीड़ित परिवार तक पहुंचाई गई। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
आर्थिक मदद मिलने पर पीड़ित परिवार ने सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।










