इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल टूर्नामेंट में कोल्हान विवि का बेहतरीन प्रदर्शन बहरागोड़ा l
झारखंड की राजधानी रांची में अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट ईस्ट जोन का खेल जारी है। कोल्हान विश्वविद्यालय ने लगातार जीत हासिल की है।इसका प्रदर्शन काफी उमदा रहा।कोल्हान का पहला मैच एल एन मिथिला विश्वविद्यालय के साथ खेला गया। कोल्हान ने 8/0 से मिथिला को पराजित किया।दूसरा मैच मगध विश्विद्यालय के साथ ।मगध की टीम नहीं आने से कोल्हान की टीम को वॉक ओवर मिला
तीसरा मैच एम पी सी, विश्विद्यालय बारिपदा उड़ीसा के साथ हुआ।कोल्हान ने उसे भी9/0से पराजित किया। कोल्हान की टीम का चौथ मैच रोबेंशा विश्वविद्यालय कटक के साथ हुआ।कोल्हान की टीम ने फिर एक बार 9/0से जीत दर्ज की।इस शानदार प्रदर्शन के साथ कोल्हान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।ईस्ट जॉन फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मैच एडम्स विश्वविद्यालय कोलकाता के बीच खेला जाएगा।कोल्हान की फुटबाल टीम के मैनेजर डॉ पी के चंचल,कोच डॉ, विकाश मुंडा और सहायक कोच जय पाल सिरका टीम के साथ है।कोल्हान विश्वविद्यालय के फुटबॉल टीम की चौथी जीत और शानदार प्रदर्शन पर कुलपति डॉ एंजिला गुप्ता और विश्वविद्यालय खेल प्रभारी डॉ एम एन सिंह से टीम को शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा है कि बहरागोड़ा महाविद्यालय ने बेहतर दंग से महाविद्यालयों के बीच खेल करा कार्यक बेहतर टीम का चयन किया था जिसका परिणाम चार शानदार सफलता है और इसी के साथ हमारी टीम सेमीफाइनल में पहुंची है।अधिकारियों ने खिलाड़ियों के साथ मैनेजर और कोच को भी धन्यवाद और बधाई दिया है।










