आर्सेनिक प्रभावित क्षेत्र में की गई ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण

साहिबगंज।डीसी हेमंत सती ने शनिवार को सदर प्रखंड के हाजीपुर पश्चिम पंचायत स्थित आर्सेनिक प्रभावित गांव डिहारी में निर्मित चार ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम मे बताया कि डिहारी ग्राम मे दो किलोमीटर दूर स्थित रक्सी स्थान से पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने सभी योजनाओं के सुचारू संचालन एवं जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक माह सभी जलापूर्ति योजनाओं का जल गुणवत्ता परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए।
ग्रामीणों से जल संयोजन राशि एवं मासिक जलकर संग्रहित किया जाए, ताकि योजना की मरम्मति एवं पांच वर्ष की संपोषण अवधि के उपरांत भी जलापूर्ति व्यवस्था निरंतर जारी रह सके।
संकलित जलकर राशि ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के खाते में जमा की जाए, जिससे योजनाओं के सुचारू संचालन में सहूलियत हो सके।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों में जल संयोजन अवश्य लें एवं समय-समय पर जलकर जमा कर योजना के दीर्घकालिक संचालन में सहयोग करें।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल साहिबगंज, कनीय अभियंता,जिला समन्वयक, जल जीवन मिशन, उपमुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *