आयरन युक्त भोजन से रक्त की कमी होती दूर

एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह के तहत शहरी क्षेत्र के बावरीपाड़ा, चमड़ागोदम, बड़ी अलीगंज एवं बलिहारपुर में नियमित टीकाकरण के साथ-साथ टी-4 शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एएनएम कुमकुम पाल, सबीना मरांडी, प्रमिला मुर्मू, रूमी मंडल एवं सेलिन टुडू ने किशोर- किशोरियों, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य महिलाओं का हीमोग्लोबिन जांच किया। जांच के दौरान अधिकांश महिलाओं का हीमोग्लोबिन स्तर 10 से 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर के बीच पाया गया। जांच उपरांत महिलाओं को अपने दैनिक आहार में हरी साग-सब्जी, दूध, फल एवं आयरन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बताया गया कि आयरन युक्त भोजन के नियमित सेवन से रक्त की कमी को दूर करने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं महिलाओं तथा किशोरियों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *