* आपके अधिकार आपकी सरकार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़, समस्या की समाधान के लिए दिए आवेदन* बरवाडीह :-बरवाडीह प्रखंड के चुंगरू पंचायत के नवाडीह खेल मैदान में गुरुवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू),झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी, पंचायत के मुखिया बालदेव परहिया, समाजसेवी अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। शिविर में तकरीबन सभी विभागों के स्टाल लगाए गए। शिविर में समस्याओं के निष्पादन के लिए आवेदकों की भारी भीड़ थी। शिविर के सभी स्टाल में विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदकों ने आवेदन जमा किया। इस मौके पर अंचलाधिकारी ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि आपके अधिकार आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जन समस्याओं के निष्पादन के लिए किया गया है, ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके। शिविर में वैसे मनरेगा मजदूर जो 100 दिन कार्य पूर्ण किया है, उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर प्रखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही नए मनरेगा मजदूर को जॉब कार्ड दिया गया। इस शिविर में बैंक स्टाफ नहीं रहने से बच्चों को ऑन द स्पॉट बैंक से संबंधित खाता नहीं खुल पाया। जिससे पंचायत से आए हुए ग्रामीण के साथ-साथ बच्चों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दिलशाद अंसारी, मनजीत सिंह, कनीय अभियंता संजय कुमार, रोजगारसेवक मनीष शर्मा, राजेश प्रसाद, राजू परहिया, मुकेश प्रसाद, राजा ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे।

* * आपके अधिकार आपकी सरकार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़, समस्या की समाधान के लिए दिए आवेदन*

बरवाडीह :-बरवाडीह प्रखंड के चुंगरू पंचायत के नवाडीह खेल मैदान में गुरुवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू),झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी, पंचायत के मुखिया बालदेव परहिया, समाजसेवी अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। शिविर में तकरीबन सभी विभागों के स्टाल लगाए गए। शिविर में समस्याओं के निष्पादन के लिए आवेदकों की भारी भीड़ थी। शिविर के सभी स्टाल में विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदकों ने आवेदन जमा किया। इस मौके पर अंचलाधिकारी ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि आपके अधिकार आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जन समस्याओं के निष्पादन के लिए किया गया है, ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके। शिविर में वैसे मनरेगा मजदूर जो 100 दिन कार्य पूर्ण किया है, उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर प्रखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही नए मनरेगा मजदूर को जॉब कार्ड दिया गया। इस शिविर में बैंक स्टाफ नहीं रहने से बच्चों को ऑन द स्पॉट बैंक से संबंधित खाता नहीं खुल पाया। जिससे पंचायत से आए हुए ग्रामीण के साथ-साथ बच्चों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दिलशाद अंसारी, मनजीत सिंह, कनीय अभियंता संजय कुमार, रोजगारसेवक मनीष शर्मा, राजेश प्रसाद, राजू परहिया, मुकेश प्रसाद, राजा ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *