आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार के कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट विभिन्न मामलों का किया गया निष्पादन

लातेहार राज्य सरकार के निर्देशानुसार लातेहार जिला अंतर्गत 21 से 28 नवंबर तक “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत  ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत सभी प्रखंड के चयनित पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत आज आठवें दिन आयोजित शिविर लातेहार प्रखंड के पांडेपुरा, अरगुंडी पंचायत, चंदवा प्रखंड के माल्हन, जमिरा, डुमारो पंचायत, बालूमाथ प्रखंड के मसियातु, रजबार पंचायत, बारियातु प्रखंड के अमरवाडीह, लात पंचायत, मनिका प्रखंड के बिष्णुबाध, जंगुर पंचायत, सरयु – चोरहा, महुआडांड – दुरूप, गढ़बुढ़नी पंचायत, नगर पंचायत – वार्ड नं० 12, 13, 14 में लगाए गए।पंचायत स्तरीय शिविरों में आमजनों से झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध सेवाओं जैसे जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित कराया गया।
पंचायत स्तरीय शिविरों में समाज कल्याण विभाग द्वारा किशोरी बालिकाओं को विभागीय योजनाओं से संबंधित उपयोगी डायरी का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के कर्मियों द्वारा किशोरी बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें उनके अधिकारों और लाभों के प्रति जागरूक किया गया। वितरित डायरी में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता एवं बालिकाओं के समग्र विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सम्मिलित हैं, जो उनके दैनिक जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगी।
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से आमजनों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता, पशुपालन एवं मत्स्य, समाज कल्याण, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य तथा जेएसएलपीएस विभाग द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं से जोड़ा गया।
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। मौके पर वरीय अधिकारियों के साथ प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सुचारू संचालन किया गया एवं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन को सुनिश्चित किया गया।
कार्यक्रम के प्रति ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और लोगों ने अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *