आदिवासी एकता मंच की महाजुटान में पिपरवार से भी सैकड़ों लोग हुए शामिल
पिपरवार।चतरा जिला को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करने और पेशा कानून 1996 को लागू करने की मांग को लेकर आदिवासियों का विशाल महाजुटान नीलांबर पीतांबर स्मारक भवन सदर ब्लॉक के समीप हुआ। आदिवासी समाज की मांग है कि चतरा जिले में खनिज संपदा होने से यहां के लोगों को ग्राम सभा को सशक्त किया जाए, ताकि वे अपने जमीन और संसाधनों पर अधिकार रख सकें। आदिवासी एकता मंच चतरा कमेटी के आह्वान पर टंडवा आदिवासी एकता मंच ग्राम सिदालू के महिलाएं, पुरुष, युवाओं, समाज के अगुवागण, बुद्धिजीवी और समाजसेवीगण अपने पारंपरिक वेशभूषा के साथ चतरा जिला में पैसा एक्ट लागू करो, 1996 पेसा एक्ट लागू करो, ग्राम को सशक्त करो आदि नारा के साथ चतरा के लिए हुए रवाना। चतरा जिला को अनुसूचित जनजाति क्षेत्र घोषित किया जाए पेशा कानून 1996 को लागू किया जाए ग्राम सभा को सशक्त किया जाए- आदिवासियों के जमीन और संसाधनों पर अधिकार दिया जाए आदिवासी एकता मंच चतरा की इस महाजुटान को सफल बनाने के लिए सभी आदिवासी भाइयों और बहनों से अपील की जाती है कि वे इस आंदोलन में शामिल हों और अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाएं।मौके पर खरवार भोगता समाज विकाश संघ टंडवा प्रखंड अध्यक्ष छोटू गंझू, अर्जुन गंझू संजय कुमार भोगता, शंकर गंझू देवनाथ गंझू, बबलू गंझू, बासुदेव गंझू ,महेंद्र गंझू, राहुल कुमार भोगता ,बुधन गंझू ,आरती देवी निरोया देवी ,चिंता देवी, सविता देवी ,सीता देवी, मुक्ता कुजूर रिमनी देवी, रुदनी देवी, ज्योति कुमारी ,लक्ष्मी कुमारी, सरस्वती कुमारी, स्लेजा ,रितेश कुमार, सीमा कुमारी, बलवा देवी इत्यादि शामिल हुए।










