आगामी 3 जनवरी को रांची चलो कार्यक्रम को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक संपन्न

मांडू (आजाद सिपाही)।प्रखंड के हेसागढ़ा स्थित हिल पहाड़ी होटल में झारखंड आंदोलनकारियों की एक आवश्यक बैठक हुई।बैठक में आगामी 3 जनवरी 2026 को रांची चलो कार्यक्रम की तैयारी एवं रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम को संकल्प बनाने का संकल्प लिया गया। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी पुष्कर महतो ने आंदोलन की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा अधिक से अधिक आंदोलनकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। वहीं उपस्थित आंदोलनकारियों ने कहा कि रांची चलो कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड आंदोलन से जुड़े मुद्दों को एक बार फिर मजबूती से उठाया जाएगा तथा आंदोलनकारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से भुवनेश्वर ठाकुर, अमृत तूरी, शनिचरा मरांडी उर्फ कमांडो, जंगलू मुंडा, बिरसा उरांव, महेश ठाकुर, राजू जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *