आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को स्वेटर वितरण
पिपरवार।बचरा उत्तरी पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र में स्वेटर का वितरण किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव झारखंड महिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुखिय गुंजन कुमारी सिंह ने 122 कॉलोनी आंगनवाड़ी में 45 बच्चों के बीच एवं बाराटांड़ में 40 बच्चों के बीच दो दो सेट स्वेटर वितरण की । गुंजन कुमारी सिंह ने बच्चों के मिड डे मील को भी चेक किया साफ-सफाई एवं पढ़ाई पर सेविका को निर्देशित किया कि किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।इस मौके पर बच्चों के अभिभावक, सेविका ललिता देवी कलावती देवी सहित पोसन सखी रसोईया उपस्थित थे।










