आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए वितरित हुए गर्म स्वेटर

मांडू (आजाद सिपाही)।प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए गर्म स्वेटर वितरण किया गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों को गर्म कपड़ों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल काफी सराहनीय है। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका रेखा देवी, मुन्नी देवी, आरती देवी, बबीता देवी, जमुरत फातिमा सहित अन्य सेविकाओं को स्वेटर उपलब्ध कराए गए, जिन्हें वे अपने-अपने केंद्रों में बच्चों के बीच वितरित करेंगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीडीपीओ, उप मुखिया पंकज कुमार गुप्ता, विनीता सिंह, पर्यवेक्षिका आयशा, संजय कुमार, योगेश्वर प्रजापति, शिवनारायण गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *