असम के खिलाफ जय रजक प्लेइंग इलेवन में शामिल

जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और खुशखबरी है। क्रिकेट के मैदान में पाकुड़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। यह उपलब्धि उभरते क्रिकेटर जय रजक ने दिलाई है। अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में झारखंड टीम में शामिल जय रजक को असम के खिलाफ गुरुवार को पदार्पण का मौका दिया गया। उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। इस खबर से पाकुड़ के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस संबंध में जय रजक के कोच और पाकुड़ के पूर्व क्रिकेटर गणपत सिंह ने बताया कि अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में जय रजक को प्लेईंग इलेवन में शामिल किया गया है। झारखंड की टीम से खेलने का अवसर मिला है। झारखंड क्रिकेट टीम के लिए जय के खेलने से फायदेमंद साबित होगा। निश्चित रूप से जय रजक एक प्रतिभावान खिलाड़ी है। उन्होंने कहा कि मैं और पूरे पाकुड़ के क्रिकेट प्रेमियों की ओर से जय रजक को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट अकादमी पाकुड़ (कैप) ने पिछले दो साल के दौरान दो-दो क्रिकेटर को राज्य स्तर पर पहुंचाने का काम किया है। इधर जय रजक के पदार्पण मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ में भी खुशी की लहर है। पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रणय तिवारी एवं अन्य ने जय रजक को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *