असमाजिक तत्वों ने रेलवे लाइन पर रखा पांच फूट का लम्बा लोहा, हादसा टला -घटना कुमरपुर रेलवे फाटक के निकट पोल संख्या 156/12 के पास की है….
पाकुड़-बड़हरवा रेलखंड पर रेल परिसंपत्ति को नुकसान पहुंचाने व ट्रेन के परिचालन को बाधित करने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों ने रेल पटरी पर लोहा शनिवार की देर रात रख दिया। हालांकि मालगाड़ी के चालक की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। घटना तिलभीटा कुमरपुर रेलवे फाटक के निकट पोल संख्या 156/12 के पास घटी है। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने उक्त स्थल के डाउन ट्रैक पर रलवे का ही चार से पांच फुट का रखा हुआ लोहा उठाकर पटरी पर रखकर ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास किया। इसी बीच उक्त डाउन ट्रैक पर एक मालगाड़ी गुजरी, जिसके चालक को उक्त स्थल पर किसी असमाजिक तत्वों के द्वारा पटरी पर रखा भारी चीज होने का अंदेशा हुआ। इसके बाद मालगाड़ी के चालक ने देखा कि एक लोहा है। हालांकि मालगाड़ी में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे इंस्पेक्टर के अनुसार मालगाड़ी के पीछे रांची ब्राचंल एक्सप्रेस था। वह ट्रेन तिलभीटा स्टेशन पर नहीं रूकती है। यदि वहीं ट्रेन गुजरती तो हजारों यात्रियों का जान चला जाता। मामले की जानकारी मिलते ही देर रात रामपुरहाट एसी, रामपुरहाट एईएम की टीम पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही रविवार अहले सुबह बर्द्धमान से डाग स्क्वायड की टीम पहुंचकर मामले का जांच किया। जांच के दौरान स्थिति भयावह देखकर दंग रह गए। घंटों देर तक टीम ने रेलवे पटरी के अलावे आसपास भी निरीक्षण किया। हालांकि टीम को किसी भी तरह का कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। टीम का दवा है कि जल्द ही मामले से जुड़े असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी।
पीडब्लूआई के आवेदन पर केस दर्ज…..
लेर पटरी पर असमाजिक तत्वों द्वारा रखे गए लोहा को लेकर पीडब्लूआई उज्जाल कुमार के आवेदन पर रेलवे पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसकी जानकारी देते हुए रेलवे इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात करीब नौ से दस बजे की है। इसकी जांच किया जा रहा है। असमाजिक तत्वों के खिलाफ कांड संख्या 18/26 दर्ज किया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
असमाजिक तत्वों की गलती से चली जाती लोगों की जान….
तिलभीटा डाउन रेल पटरी में असमाजिक तत्वों के लोहा रखने से हजारों यात्रियों की जान जा सकती थी। यात्री भरा ट्रेन की जगह एक मालगाड़ी आने से लोगों की जान बच गई है। मालगाड़ी के लोको पायलट की सतर्कता ने हजारों यात्रियों की जान बचाई है।










