अवैध शराब व लाॅटरी के साथ दो गिरफ्तार

अवैध लाॅटरी व विदेशी शराब के साथ पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के बहिरग्राम मोड के पास मंतोष चाय अंडा दुकान में उपस्थित दुकान के मालिक मंतोष साहा के पास से प्रतिबंधित लॉटरी एवं दुकान की तलाशी के दौरान इनके दुकान से शराब (बीयर) की बोतल भी बरामद किया गया। जिसके आधार पर इनके गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में अन्य स्थान बनपाड़ा में छापामारी के दौरान एक अपाची मोटरसाईकिल चालाक पुलिस को देखते गाड़ी को देखकर भागने लगा। जिसे शक के आधार पर पुलिस द्वारा पकड़ा गया एवं पकड़ाये व्यक्ति का नाम पूछने पर उसने अपना नाम दिलीप साहा उर्फ बप्पी साहा बताया। इनकी तालाशी लेने पर इनके पास से भी प्रतिबंद्धित लॉटरी बारामद किया गया। यह बातें प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन ने फोन कर मामले की जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि दिलीप साहा के मोबाइल गेलरी मे कई सारे लॉटरी के फोटो पाये गए जो अन्य कई लोगों को व्हाट्सअप के माध्यम से भेजा गया था। जिससे प्रतीत होता है कि ये लगातार प्रतिबंधित लॉटरी का कारोबार करते है जिसके आधार पर इन्हे गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित लॉटरी को अवैध रूप से रखना एवं भोले भाले लोगो को अधिक पैसे के मुनाफा का लालच देकर ठगना एवं प्रतिबंधित लॉटरी का खरीद बिक्री करना कानूनी अपराध है। इसी तरह चाय-अंडा दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री के आरोप में मालपहाडी ओपी कांड संख्या 311/25 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि 250 पीस अवैध एटीएम लाॅटरी बरातद किया है। एक वीवो कंपनी का स्मार्टफोन, चार बोतल बियर, किंगफिशर कंपनी का 2 बोतल, एक अपाची मोटरसाईकिल बरामद किया गया है। छापामारी टीम में मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुमा, पुअनि सचिन कुमार, सअनि गुरुदेव प्रसाद यादव, हवलदार बिरेन्द्र सिंह, आरक्षी मनोज कुमार, राजीव कुमार शर्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *