अलग-अलग विषयों पर फेस कार्यक्रम आयोजित कर बच्चियों को कर रहे लाभन्वितःउपायुक्त पाकुड़।

पाकुड़।
स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से मंगलवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य पर चापाडांगा स्थित प्रशिक्षण कार्यालय में एक दिवसीय बदलाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त मनीष कुमार, महिला काॅलेज की प्राचार्य सुशिला हांसदा, डीएवी स्कूल के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत चक्रवर्ती, फेस संस्था कु सचिव ऋतु पांडेय शामिल हुई। अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उपायुक्त ने मौजूद बच्चियों को अपने हौसले बुलंद करने की बात कहीं। लड़किां शिक्षित होने पर समाज भी शिक्षित होंगे। उन्होंने बच्चियों के द्वारा बनाए गए ज्ञान प्रदर्शन को भी देखा। उन्होंने बच्चियों के प्रदर्शनी को देखा और उसकी जानकारी लेने की भी कोशिश की। बच्चियों ने प्रदर्शनी के बारे में अपनी बातों को उपायुक्त के समक्ष बेहतर तरीके से रखा। एक-एक प्रदर्शनी के संदेशों और उपयोगिता के बारे में बताया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में फेस संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विषयों पर फेस के द्वारा निरंतर कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। मैं फेस के कई कार्यक्रम में शामिल हो चुका हूं। मुझे हर एक कार्यक्रम बेहद पसंद आया। आज भी जिस तरीके से कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है, यह बेहद ही बेहतरीन तरीके से हो रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से फेस संस्था के प्रयासों से समाज में एक बदलाव जरूर आ रहा है। सरकार बच्चियों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। प्रशासन इन योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए तन मन से काम कर रही है। इसमें फेस संस्था की भी बड़ी भूमिका शामिल है। मौके पर फेस संस्था के महबूब आलम, प्रिया दास, निकिता झा, शहादत हुसैन, देव ज्योति के अलावे अन्य मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *