अयोध्या के साथ ही मनाया गया ठाकुरबाड़ी का वार्षिक उत्सव
नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड मुख्यालय लेस्लीगंज कोर्ट खास ठाकुरबाड़ी का भी दूसरा वर्षगांठ बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर लोकप्रिय गायक आर्यन बाबू और खुशबू शर्मा के गीतों पर दिनभर श्रद्धालु झूमते रहे. जिससे भक्ति में माहौल बना रहा भक्ति कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा नेता वरुण तिवारी, सोनू सिंह ,जिला परिषद पश्चिम के सदस्य आशा देवी, कोर्ट खास पंचायत के मुखिया जूली सिंह एवं राजन सिंह ,थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय और सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद अपने संबोधन में युवा नेता वरुण तिवारी ने कहा कि सनातन का न आदि है ना कोई अंत है जब तक यह पृथ्वी और गगन रहेगा सनातन है और रहेगा. सनातन सदैव विश्व कल्याण की बात करता है और करता रहेगा . इसके उपरांत लिटिल स्टार गायक आर्यन बाबू ने एक से एक राम भक्त गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया वहीं गायिका खुशबू शर्मा ने भी अपने गायकी से श्रद्धालुओं को जोड़ने पर मजबूर कर दिया मौके पर भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया . मंच संचालन गौतम सिंह और अवध किशोर राय उर्फ राजू राय ने किया. कार्यक्रम मंच पर सभी अतिथियों और सनातन के लिए कार्य करने वाले कई व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में ठाकुरबाड़ी प्रबंध समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण प्रसाद संरक्षक संदीप प्रसाद ,जयराम तिवारी , संदीप विश्वकर्मा ,समाजसेवी नगीना सिंह ,नीरज प्रसाद ,ओमप्रकाश प्रसाद ,राकेश गुप्ता ,प्रिंस सिंह, नीतिश गुप्ता ,नीतीश मिश्रा, बलराम सिंह सुमित सिंह रविंद्र सिंह ,बैजनाथ बाजा वाला एवं मुख्य पुजारी सुभाष मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
मंच और कमरा निर्माण करने की घोषणा
मुख्य अतिथि वरुण तिवारी ने ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में कमरा निर्माण करने की घोषणा की .वही युवा समाजसेवी सोनू सिंह ने भी मंच निर्माण करने की घोषणा कि इस पर समिति प्रबंध समिति के सदस्यों ने उनके कार्यों को सराहनीय बताया.










