अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बहनों के लापता होने से हड़कंप

पाकुड़।  बहनोंअमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिग सगी { एक सत्रह और दूसरी तेरह वर्षीया} का घर से एक साथ पिछले अड़तालीस घंटों से गुम हो जाने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। इस घटना ने एक ओर जहां मां-बाप और परिजन को अंदर से झकझोर दिया है, वहीं समाज को भी हिला दिया है। यह मामला थाना क्षेत्र में सुर्खियों में हैं और इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि दोनों बहनें स्कूल जाने के नाम गत 27 जनवरी {मंगलवार} को घर से निकलीं और अबतक वापस नहीं लौटी हैं। परेशान पिता ने थाने को इसकी लिखित शिकायत की है जिसपर त्वरित संज्ञान लिया गया और कांड संख्या: 3/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस गंभीर है और तमाम पहलुओं पर काम कर रही है।मामले का कमान स्वयं एसडीपीओ विजय कुमार ने संभाल लिया है। नाबालिग लड़कियों की सकुशल बरामदगी को ले उनका अमड़ापाड़ा का दौरा लगातार जारी है।एसडीपीओ गुरुवार को भी अमड़ापाड़ा पहुंचे और हताश परिजन व नाराज समाज को समझाया-बुझाया। बच्चियों का शीघ्र ही सही-सलामत बरामदगी का संकेत दिया। इस घटना का खास पहलू ये है कि दोनों लड़कियां एक ही स्कूल की ग्यारहवीं व नवमी की छात्रा हैं। एक स्कूल के आईटी टीचर और दूसरी अपने बॉय फ्रेंड के साथ फरार है। हालांकि पुलिस ने टीचर व इस कांड में संलिप्त लड़कों को थाने पर बुला जरूरी पूछताछ व पड़ताल कर रही है। हालांकि घटना के करीब दो दिन गुजर जाने के बाद भी लड़कियों की बरामदगी नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *