अभियान के चिर यौवन सम्मान 2025 में जुटे वरिष्ठ कलाकार
अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो द्वारा वर्षांत समारोह 2025 का आयोजन घाटशिला महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता 93 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक एस एन ओझा ने किया। विशिष्ट आमंत्रित के रूप में घाटशिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ दिलचंद राम, निर्मल झुनझुनवाला,शिवलाल स्कूल के प्राचार्य विकाश कुमार शर्मा, डॉ एस पी मंडल, वीरेंद्र नाथ घोष, अपरप्रीत सिंह और आई सी सी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बी एन सिंहदेव शामिल हुए। सर्वप्रथम सभी आमंत्रितों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियान के सदस्यों द्वारा आमंत्रितों को तुलसी का पौधा देकर स्वागत और सम्मान किया गया। स्वागत वक्तव्य और कार्यक्रम परिचित अभियान के अध्यक्ष प्रो सुबोध कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का आगाज सरायकेला से आए वीरेंद्र नाथ गोप के लोग गीत से हुआ उसके बाद 60 से ऊपर के उम्र के कलाकारों ने अपनी गीत, संगीत, कविता, नाटक, जादूगरी से दर्शकों का मन मोह लिया। घाटशिला के इंद्र कुमार रॉय ने अभिनयपूर्ण कहानी ने से सभी को भावुक कर दिया। अमरप्रीत सिंह के जादूगरी ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया, वहीं गालूडीह के मनोरंजन महतो और उनके समूह ने झूमर और लोग गीत की प्रस्तुति यादगार बन गया। 89 वर्षीय सिया देवी ने शिव भजन की प्रस्तुति की साथ ही 75 वर्षीय घाटशिला वासी शारदा गुप्ता ने कृष्ण भजन की प्रस्तुति की।
कार्यक्रम का संचालन विजय सिन्हा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन साधुचरण पाल ने की। यह कार्यक्रम साधुचरण पाल के जन्मदिन पर आयोजित हुआ। प्रो इंदल पासवान ने जन्मदिन की घोषणा की
कार्यक्रम में एस सी दास,मुसाबनी की कल्पना बोस, रत्ना दास, सपन नंदी, वीरेंद्र नाथ घोष, भारती दे पाल, आशीष चक्रवर्ती, मानस दास, सुजाता वर्मा, निमाई सरकार, रतिकांत भक्त, अर्चना मोइत्रा, भारती सरकार
विदित हो कि यह कार्यक्रम अभियान के सदस्य साधुचरण पाल की मां स्व0 मणिमला पाल जी की स्मृति में आयोजित किया जाता है। प्रतिभागियों को मणिमला पाल चिर यौवन सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
मौके पर अभियान के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, ब्रज किशोर दास, प्रताप कुमार अधिकारी, साधना पाल, नीलिमा सरकार, अनूप पटनायक, गोपाल किस्कू, सुदर्शन जैन, गुरुचरण महापात्र, कंगाली बारीक, बी के सिंह, महावीर महतो, हरदीप कौर, अनुराग, इंदल पासवान साथ ही देव कुमार दास, पवित्र महतो, डॉ , चाइना सरकार, बयाराम हसदा, रखो हरि महतो, मोतीलाल प्रमाणिक, संदीप चंद्रा, ज्योतिर्मय पाल, अनुष्का पाल, घाटशिल, मुसाबनी, धालभूमगढ़ और गालूडीह के कई वरीय नागरिकगण उपस्थित रहे।









