अभियान का मकसद नए साल में अप्रिय घटनाओं को रोकना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है: थाना प्रभारी।

बालूमाथ। नए साल के आगमन से पहले बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।नए साल के मौके पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार के निर्देश पर बालूमाथ थाना, मकईयाटांड पुलिस पिकेट, तेतरियाखांड़ पुलिस पिकेट, प्रभारियो के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सार्वजनिक जगहों पर बैठकबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। सभी पुलिस पिकेट क्षेत्रों में जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ब्रेथलाइजर से जांच की जा रही है।इस कैंपेन का मकसद नए साल पर किसी भी अनहोनी को रोकना और आम लोगों की सेफ्टी पक्का करना है। बालूमाथ पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, पब्लिक जगहों पर बेवजह भीड़ न लगाएं और किसी भी शक वाली एक्टिविटी की तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करें। बालूमाथ थाना पुलिस यह कैंपेन जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *