अपने हक अधिकार के लिए लोहरा करमाली समाज एकजुट हो –

बरकाकाना।लोहरा करमाली समाज समन्वय समिति झारखंड प्रदेश के केंद्रीय उपाध्यक्ष पंचदेव करमाली उर्फ पंचम ने प्रेस बयान जारी कर बताया है कि आगामी सात दिसंबर को नया नगर बरकाकाना स्थित सामुदायिक भवन में एक दिवसीय बैठक परिचर्चा सह मिलन समारोह आयोजित की जाएगी,जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों लोग उपस्थित होकर अपने हक अधिकार की बात करेंगे।उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने हक अधिकार के लिए एकजुट होना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान दहेज रहित शादी सम्पन्न करने वाले जोड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोग सम्मानित किए जाएंगे।श्री करमाली ने लोहरा करमाली समाज से आह्वान किया है कि अपने हक अधिकार के लिए नया नगर बरकाकाना अवश्य पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *