अज्ञात अपराधियों ने की बुजुर्ग की हत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस।

साहिबगंज।नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तालबन्ना मोहल्ला में बीते रात्रि अज्ञात अपराधियों ने घर में घूस कर शातिर अंदाज में एक बुजुर्ग विश्वनाथ गुप्ता उम्र लगभग 74 वर्ष की हत्या कर दी है।बताया जा रहा रहा है।की बुजुर्ग पूर्व में फल व्यवसाई था,बुजुर्ग होने के कारण वो घर पर ही रहा करता था।बुजुर्ग की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक बुजुर्ग अपने ही पुस्तैनी घर के तीसरी मंजिला इमारत पर अकेले रहा करते थे मृतक के चार पुत्री और एक पुत्र है।पुत्र वर्तमान में बेंगलुरु किसी विभाग में इंजीनियर पद पर कार्यरत है।उनके रिश्तेदार चंदन कुमार गुप्ता ने बताया गया।मृतक के पुत्र द्वारा फोन किया गया फोन बंद आने के कारण अन्य रिश्तेदार को फोन पर इसकी सूचना दी गई और बोला गया मोबाइल बंद क्यों आ रहा है।आगे बताया कि जाकर देखने के बाद पता चला कि वो मृत अवस्था में पड़े हुए है।हाथ,पैर को टेप से बांध दिया गया है।और मुंह में भी टेप मारा हुआ है।और सर पर गहरा निशान है।जिससे कारण खून निकल रहा था। घटना की खबर चंदन कुमार गुप्ता द्वारा नगर थाना पुलिस को दिया गया।पुलिस ने संज्ञान लेते हुए।डीएसपी विजय कुशवाहा,मेजर सार्जेंट रोहित दुबे,थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जीरवाबाड़ी पुलिस शशि सिंह और मुफ्फसिल थाना अनीस कुमार पांडे मौके पर पहुंच तफ्तीश में जुट गई।
डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि बुजुर्ग घर के तीसरी मंजिला पर अकेले रहा करते परिजन द्वारा फोन नहीं उठाने पर जाकर देखा गया तो मृत अवस्था में पड़ा मिला जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।मृतक के गले में सोने का चैन और हाथों में सोने की अगूंठी पहना करता था,घर में समान बिखरा पड़ा था।पुलिस हर एक एंगल से जांच कर रही है।जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।अब सवाल कि
उस बुजुर्ग की हत्या किसने की यह काम शातिर अपराधियों का है,या और कुछ। पुलिस की तफ्तीश में घटना का पूरा माजरा पता चलेगा।
मगर बड़ा सवाल बुजुर्ग की हत्या की वारदात शातिर तरीके से अपराधियों द्वारा दी गई है।
जो पुलिस के लिए भी चुनौती पूर्ण देखा जा रहा है।मगर अब अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ दिखता नजर नहीं आ रहा है।आए दिन अपराधियों द्वारा जिला में घटना को अंजाम देना अब आम बात हो गई है।
बताते चले कि खबर लिखे जाने तक पुलिसिया कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम करने हेतु प्रक्रिया में जुटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *