अग्निशमन विभाग ने छात्रों को आग से बचाव का बताया तरीका

संत जोसेफ स्कूल में मंगलवार को अग्निशमन विभाग की ओर से अग्निशमन यंत्र का प्रयोग, आग बुझाने की विधि और सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। विभाग के पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह, नरेंद्र नाथ उरांव एवं बैज नाथ राम ने अग्नि की विभिषिका और विकराल रूप के बारे में बताया। आग लगने के कारण और उपाय से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर में आग लगने पर घबराना नहीं चाहिए बल्कि साहस से काम लेने चाहिए। आग बुझाने के लिए गिला कंबल या बोरा तेजी से सिलेंडर पर डालें, लेकिन ध्यान रहे कि सिलेंडर को जमीन पर नहीं गिरने दें। घर में अग्निशमन यंत्रों को हमेशा रखें और उनका सही समय पर उपयोग करें। यादि आग पर काबू नहीं कर पा रहे हैं तो 112 नंबर पर सूचित करें। बिजली से आग लगने पर पहले बिजली को कट करें फिर पानी या मिट्टी से आग पर काबू पाये‌‌। छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रायोगिक रूप से आग बुझाने के बारे में विस्तार से समझाया। मौके पर विद्यालय के फादर कोरनेलियुस हेम्ब्रम ने अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी का आभार जताते हुए कहा कि अग्निशमन के प्रति जागरूकता सभी के लिए जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *