अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी की राष्ट्रीय महासचिव बनी गुंजन सिंह

खलारी।बचरा उत्तरी पंचायत की मुखिया सह झारखंड महिला फुटबॉल संघ की अध्यक्ष कांग्रेस नेत्री गुजन सिंह को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव बनाया गया है।इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक पत्र जारी कर गुजन सिंह को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है।इससे पूर्व गुंजन सिंह झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष भी रह चुकी है।गुंजन सिंह पूरी ईमानदारी के साथ महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाई जिसके कारण इनके पार्टी के प्रति किए गए कार्यों के कारण इन्हें यह जिम्मेवारी मिली है।वही गुंजन कुमारी सिंह ने कहा कि विगत 23 वर्षों में कांग्रेस में मेरा यह सफर एक सिपाही के रूप में प्रखंड से लेकर जिला तक जिला के बाद राज्य में पार्टी के विभिन्न संगठनों का प्रतिनिधित्व की और अब अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का मुझे जो सौभाग्य मिला है उसके लिए मैं अपने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त करती हूं जय कांग्रेस जय झारखंड अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव के रूप में मुझे नियुक्त करने के लिए सभी सिर्फ राष्ट्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी , राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता राहुल गांधी , राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल जी आदरणीय झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू , अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा , राष्ट्रीय संगठन सचिव नेटा डिसूजा , सह प्रभारी बेला प्रसाद , झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कच्छप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है और कहा कि जिस तरह से पार्टी के दायित्वों को एक सिपाही के तरह हमेशा प्रहरी की तरह मजबूत करते आई हूं वैसे ही सदैव संगठन और पार्टी के साथ एक मजबूत स्तंभ के जैसी खड़ी रहूंगी ।इनके महिला कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *