अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा का आयोजन

शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता जरूरी: महेश
रातु। साहू (तेली) समाज शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ रहै है।हमे समाज को शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक करने के साथ साथ शिक्षा के उचित साधनों को उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की जरूरत है। तभी हमारा समाज सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त होगा। उक्त बातें आसाम में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सम्मेलन के दौरान
झारखंड तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने कही। उन्होंने कहा की समाज को शैक्षिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए समाज के जागरूक लोग अब शिक्षा के महत्व को बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि नई पीढ़ी बेहतर भविष्य का निर्माण कर सके। बैठक में झारखंड के अलावा अन्य राज्यो के अध्यक्ष भी शामिल हुए। बैठक में शिक्षा के अलावा आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण, शैक्षिक चुनौतियाँ, व्यवसायी, राजनीतिक में भागीदारी व सामाजिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक को कई राज्यो से आए लोगो ने भी संबोधित करते हुए सामाजिक दिशा तय करने की बात कही। तैलिक साहु महासभा की राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा हुई। जिसमें वक्ताओ ने कहा कि हमें अपनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों को ज्ञापन सौंपने पर विचार की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *