अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमुआ इकाई का पुनर्गठन।

गिरीडीह।अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमुआ इकाई का पुनर्गठन आज दिनांक 7 दिसंबर 2025 को विनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में यू एम एस जमुआ कन्या में की गई। पुनर्गठन में सर्वसम्मति से मनोज कुमार को जमुआ इकाई का प्रखंड अध्यक्ष, नवीन कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार महतो को प्रखंड सचिव, कुमारी कंचन को संयुक्त सचिव, कमलेश कुमार पांडे को अंकशेक, राजीव कुमार को कोषाध्यक्ष, बसरुद्दीन अंसारी को संगठन सचिव, किशोरी रविदास को जिला प्रतिनिधि, विजय कुमार को जिला प्रतिनिधि एवं सत्येंद्र कुमार विद्यार्थी को राज्य प्रतिनिधि चुना गया। इस पुनर्गठन में पर्यवेक्षक की भूमिका संगठन के जिला पदाधिकारी दिगंबर कुमार दिवाकर ने निभाई। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ एक ऐसा संगठन है जो हमेशा शिक्षक के हित में कार्य करती है , चाहे प्रखंड का मामला हो, जिला का मामला हो या राज्य के किसी भी मामले में शिक्षक हित के लिए यह संगठन सबसे पहले अपना कदम रखती है। इस पुनर्गठन कार्यक्रम में बहुत सभी शिक्षक ने भाग लिया। बैठक में सुरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, महेश कुमार, रमेश कुमार, गोवर्धन राम, किशुन महतो, रमाकांत प्रसाद वर्मा, राजीव कुमार ,विजय कुमार ,मनोज कुमार, कमलेश कुमार पांडे, प्रभु महथा, किशोरी रविदास, कुमारी कंचन, विनोद राम गुप्ता, बसरुद्दीन अंसारी,विनोद कुमार महतो, कृष्ण कुमार यादव, दिगंबर कुमार दिवाकर , नवीन कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।
सुधीर सिन्हा
फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *