अंजुमन फरोग ए उर्दू के केंद्रीय उपाध्यक्ष बने डॉ शहनवाज खान,क्षेत्र में हर्ष का माहौल
बरकाकाना।सीआईसी बस्ती बरकाकाना निवासी डॉ शहनवाज खान को सामाजिक संस्था अंजुमन फरोग ए उर्दू झारखंड का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से बरकाकाना क्षेत्र में खुशी का माहौल है।वही रामगढ़ जिला सचिव के पद पर मो हातिम अंसारी,पतरातु प्रखंड सचिव दिलदार अंसारी,अध्यक्ष आफताब आलम,उपाध्यक्ष जलील अंसारी,कोषाध्यक्ष मो इमरान को मनोनित किया गया है।बरकाकाना क्षेत्र के लोगों का पदाधिकारियों में चयन होने के उपरांत रांची स्थित होटल शाह रेजिडेंसी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।मनोनीत होने के उपरांत डॉ शहनवाज खान ने वरीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था के पदाधिकारियों द्वारा दी गई जिम्मेवारी को बखूबी बेहतर ढंग से निभाऊंगा।स्थानीय लोगों ने चयनित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश दिया है।










